Wednesday, August 7, 2013

Narendra Modi | Narendra Modi biography | Biography Of Narendra Modi

नरेन्द्र दामोदरदास मोदी (गुजरातीનરેંદ્ર દામોદરદાસ મોદી; जन्म : 17 सितम्बर, 1950) 7 अक्तूबर 2001 से अब तक लगातार गुजरात राज्य के मुख्यमन्त्री हैं। अक्तूबर 2001 में केशुभाई पटेल के इस्तीफे के बाद नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमन्त्री बने थे। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने पहले दिसम्बर 2002 और उसके बाद दिसम्बर 2007 के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल किया। नरेन्द्र भाई मोदी विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं और वर्तमान समय में देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। मोदी के नेतृत्व में 2012 में हुए गुजरात विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया।[बेहद साधारण परिवार में जन्में नरेन्द्र विद्यार्थी जीवन से हीराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गये तथा अविवाहित रहकर अभी तक राजनीति में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में काम किया फिर संघ के पूर्णकालिक प्रचारक बन गये। सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक की रथ यात्रा में लालकृष्ण आडवाणी के साथ रहे नरेन्द्र मोदी पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मन्त्री फिर महामन्त्री बनाये गये। केशुभाई पटेल के इस्तीफे के बाद उन्हें गुजरात राज्य की कमान सौंपी गयी। तब से लेकर अब तक वे गुजरात के मुख्यमन्त्री बने हुए हैं। ९ जून 2013 कोगोआ में भाजपा कार्यसमिति बैठक में नरेन्द्र मोदी को 2014 लोकसभा चुनाव अभियान की कमान सौंपी गयी। आगामी लोकसभा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जायेगा।

To vote For Narendramodi Click http://mybuddyy.com/online-voting-for-next-pm-of-india.php

निजी जीवन

नरेन्द्र मोदी का जन्म तत्कालीन बॉम्बे राज्य के महेसाना जिले के एक मध्यम-वर्गीय परिवार में हुआ। वह शाकाहारी हैं।भारत पाकिस्तान के बीच द्वितीय युद्ध के दौरान अपने तरुणकाल में उन्होंने स्वेच्छा से रेलवे स्टेशनों पर सफ़र कर रहे सैनिकों की सेवा की।[6] युवावस्था में वह छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए और साथ ही साथ भ्रष्टाचार विरोधी नव निर्माण आन्दोलन में हिस्सा लिया। एक पूर्णकालिक आयोजक के रूप में कार्य करने के पश्चात् उन्हें भारतीय जनता पार्टी में संगठन का प्रतिनिधि मनोनीत किया गया। किशोरावस्था में अपने भाई के साथ एक चाय की दुकान चला चुके मोदी ने अपनी स्कूली शिक्षा वड़नगर में पूरी की।वह गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में परास्नातक है।

To Read More About Narednra Modi Click http://mybuddyy.com/online-voting-for-next-pm-of-india.php